फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः बदल गया खंडवा मेडिकल कॉलेज का नाम, अब नंदकुमार सिंह चौहान के नाम से जाना जाएगा

Wed, 03 Mar 2021 07:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा मेडिकल कॉलेज का नाम दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के नाम पर करने की घोषणा की है। इसके अलावा बुरहानपुर जिला अस्पताल का नामकरण भी नंदकुमार सिंह चौहान की स्मृति में होगा।

विज्ञापन


दिवंगत भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का बुधवार को उनके पैतृक गांव शाहपुर में अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि के बाद आयोजित शोकसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खंडवा के सरकारी मेडिकल कॉलेज और बुरहानपुर का सरकारी जिला अस्पताल, नगर पालिका भवन और गन्ना अनुसंधान केन्द्र का नाम दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान के नाम पर किया जाएगा। इसके साथ ही शाहपुर कस्बे में चौहान की मूर्ति स्थापित की जाएगी। दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी। चौहान खंडवा से छह बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

नंदू भैया के नाम से लोकप्रिय सांसद के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री चौहान के अलावा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रह्लाद पटेल, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश के मंत्री विजय शाह, कमल पटेल, तुलसीराम सिलावट, मोहन यादव, अरविंद भदौरिया सहित भाजपा के तमाम नेता मौजूद थे। 69 वर्षीय नेता के अंतिम संस्कार में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहां मौजूद लोगों द्वारा लगाए जा रहे नंदू भैया अमर रहें के नारों के बीच दिवंगत नेता के इकलौते पुत्र हर्षवर्धन ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


बीते सोमवार को नंद कुमार सिंह चौहान का हुआ था निधन
बता दें कि बीते सोमवार को मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे काफी लंबे समय से कोरोना की चपेट में थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया था।

शाहपुर के नगर पालिका अध्यक्ष के तौर पर की थी राजनीति की शुरुआत
भाजपा सांसद 2014 में खंडवा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। राकेश सिंह से पहले वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुके हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में विकास करना चाहते हैं। बुरहानपुर में जन्मे नंद कुमार चौहान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शाहपुर के नगर पालिका अध्यक्ष के तौर पर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें