फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस से हादसा: मुरैना के पास ट्रेन की चपेट में आया ऊंट, इंजिन में फंसे शरीर के टुकड़े तो दो घंटे खड़ी रही गाड़ी

Sat, 07 May 2022 04:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

हेतमपुर रेलवे स्टेशन से पहले घेर गांव के पास एक ऊंट रेलवे ट्रक पार कर रहा था। उसी दौरान शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से भोपाल के लिए जा रही थी। 8.45 बजे मुरैना रेलवे स्टेशन से ठीक पहले घेर गांव पर ऊंट ट्रेन की चपेट में आ गया। दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 
विज्ञापन
मुरैना जिले में शनिवार को नई दिल्ली से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12002) दो घंटे खड़ी रही। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को नई दिल्ली से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12002) दो घंटे खड़ी रही। दरअसल एक ऊंट ट्रेन के नीचे आ गया था, जिससे उसके शरीर के कुछ हिस्से इंजिन में फंसने से तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। ग्वालियर से दूसरा इंजिन आने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। जानकारी मिलते ही सरायछोला थाना पुलिस और रेलवे पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


बता दें कि हेतमपुर रेलवे स्टेशन से पहले घेर गांव के पास एक ऊंट रेलवे ट्रक पार कर रहा था। उसी दौरान शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से भोपाल के लिए जा रही थी। 8.45 बजे मुरैना रेलवे स्टेशन से ठीक पहले घेर गांव पर ऊंट ट्रेन की चपेट में आ गया। ऊंट ट्रेन के इंजन के पहियों में फंस गया जिससे ड्राइवर को ट्रेन को रोकना पड़ा।

रेलवे के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन से टकराने से ऊंट के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे, कुछ इंजिन में फंस गए थे। जिन्हें मशक्कत के बाद निकाला जा सका। हेतमपुर रेलवे स्टेशन से पहले घेर गांव के पास दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक हरिकेश मीणा ने बताया कि घटना मुरैना से करीब 10 किलोमीटर दूर हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। उन्होंने कहा कि एक ऊंट ट्रैक पर चला गया था और उसके शरीर के अंग टुकड़े-टुकड़े हो गए। टक्कर के बाद कुछ टुकड़े इंजन में फंस गए। ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया गया, उन्होंने कहा कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मीणा ने कहा कि इंजिन से ऊंट के शरीर के टुकड़ों को निकालने में लगभग दो घंटे लग गए। जांच-पड़ताल के बाद ट्रेन बाद में गंतव्य के लिए रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। इस घटना की वजह से लंबी दूरी वाली पंजाबमेल, छत्तीसगढ़, मंगला, ताज, खजुराहो इंटरसिटी सहित आधा दर्जन रेल गाडियां भी प्रभावित हुईं। ये सभी गाड़ियां एक घंटे से लेकर साढ़े चार घंटे तक लेट हुई हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें