फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: बंद पड़ी कोयला खदान बनी मुसीबत, लगातार गैस रिसाव होने से 18 परिवार खतरे में, प्रशासन से गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण

Sat, 07 May 2022 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

हर्रई पंचायत के बजरंग दफाई के नीचे पुरानी बंद कोयला खदान है। इस खदान के धंसने से कई जगह पर सतह धंस रही है। इस धंसे हुए हिस्से से खदान की गैस बाहर आ रही है। 18 परिवारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया।  
विज्ञापन
छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत हर्रई के बजरंग दफाई के 18 परिवारों के लिए डब्ल्यूसीएल की बंद कोयला खदान मुसीबत का सबब बन गई है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत हर्रई के बजरंग दफाई के 18 परिवारों के लिए डब्ल्यूसीएल की बंद कोयला खदान मुसीबत का सबब बन गई है। इस खदान से रिस रही गैस लोगों के जीवन के लिए खतरा बनने लगी है। यहां जमीन धंसने और गैस रिसने से परेशान नागरिक एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने जमीन की मांग की। जमीन का पट्टा मिलने पर वे प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनाकर रह सकेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हर्रई पंचायत के बजरंग दफाई के नीचे पुरानी बंद कोयला खदान है। इस खदान के धंसने से कई जगह पर सतह धंस रही है। इस धंसे हुए हिस्से से खदान की गैस बाहर आ रही है। 18 सितंबर 2021 को एक व्यक्ति की मौत खदान की गैस के कारण हो चुकी है। इसके साथ ही कुछ बकरियां भी मरी थी। इसके बाद खदान ने इस हिस्से को खतरनाक घोषित कर दिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम से मिलकर इस मामले में चर्चा कर आबादी की भूमि घोषित कर नए इलाके में पट्टा देने की मांग की है।
 
हनुमान दफाई में 18 परिवार निवास करते हैं। ये सभी परिवार गरीबी रेखा के नीचे वाले कार्डधारी हैं। छोटे मोटे काम करने वाले ये लोग जमीन खरीदकर कहीं और मकान नहीं बना सकते। सरकारी जमीन मिलने पर वे वहां प्रधानमंत्री योजना से मकान बनाकर रह लेंगे। एसडीएम को ज्ञापन देते समय संध्या टेकरे, शिवा भलावी, मुरारी पहाडे, सूरजभान कैथवास, गिरधारी, कमलवती, नरेंश टांडेकर, मुरली पहाडे, सुखवती भावरकर, अंकिता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें