फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार आज, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Thu, 02 Jul 2020 08:09 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

  • सीएम शिवराज कर चुके हैं इशारा, गुरुवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
  • मंत्रिमंडल में सिंधिया समेत 20 से 25 लोगों के शामिल होने का अनुमान
  • शिवराज सिंह ने 23 मार्च को चौथी बार ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच एक महीने अकेले चलाई सरकार
विज्ञापन
1 of 10
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार आज होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कह चुके हैं कि गुरुवार को मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा। राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कई दिनों से चल रहे मंथन को लेकर चौहान ने बुधवार को कहा था कि 'मंथन से अमृत ही निकलता है। विष तो शिव पी जाते हैं। आज (बुधवार) महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शपथ ग्रहण करेंगी। कल (गुरुवार) मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा।' 



बता दें कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार की शाम मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने उन्हें भोपाल स्थित राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ दिलाई। बता दें कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का स्वास्थ्य सही न होने के चलते पटेल को यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। टंडन का उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
इन्हें मिल सकती है शिवराज कैबिनेट में जगह
  • इंदर सिंह परमार
  • राम किशोर कामवरे
  • रामखिलावन पटेल
  • यशोधरा
  • विजय शाह
  • भूपेंद्र सिंह
  • विश्वास सारंग
  • मोहन यादव
  • जगदीश देवड़ा
  • गिरीश गौतम
  • अरविंद भदौरिया
  • उषा ठाकुर
  • भरत सिंह कुशवाहा
  • नंदिनी मरावी
  • गोपाल भार्गव
विज्ञापन

3 of 10
Usha thakur - फोटो : social media
ऊषा ठाकुर ले सकती हैं मंत्रिपद की शपथ
आंबेडकर नगर (महू) विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उषा ठाकुर को  शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उषा ठाकुर को फोन किया गया और भोपाल बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऊषा ठाकुर देर रात भोपाल के लिए रवाना हो गई हैं।  

4 of 10
मध्यप्रदेश में शपथ ग्रहण करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी मुलाकात
इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। सोमवार को नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया था। इस दौरान चौहान के साथ मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश के संगठन महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

5 of 10
मध्यप्रदेश: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शपथ ग्रहण के बाद राजभवन में उनका स्वागत करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : PTI
20 से 25 लोगों के शामिल होने का अनुमान
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में 20 से 25 लोगों को शामिल किया जा सकता है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ पार्टी में आए नौ पूर्व विधायकों को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे में चौहान ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और सिंधिया सहित पार्टी के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की थी। 
विज्ञापन

6 of 10
मध्यप्रदेश: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : PTI
चौहान ने एक महीने चलाई अकेले सरकार
बता दें कि चौहान ने इस साल 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान करीब एक महीने तक उन्होंने अकेले ही सरकार चलाई थी। 21 अप्रैल को उन्होंने पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन किया था। इसमें सिंधिया और उन्हीं के खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को भी शामिल किया गया था। 
विज्ञापन

7 of 10
मध्यप्रदेश: राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो रही हलचल के दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (दाएं) और दिग्विजय सिंह (बाएं) भोपाल में पार्टी कार्यालय में आयोजित किए गए कांग्रेस सेवादल कार्यक्रम में नजर आए। - फोटो : PTI
मार्च में गिरी थी राज्य की कांग्रेस सरकार
मध्यप्रदेश में राजनीतिक फेरबदल कांग्रेस के 22 विधायकों के राज्य विधानसभा से इस्तीफा देने से हुई थी। मार्च में इन विधायकों के इस्तीफे के चलते कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी और चौहान के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनाई थी। चौहान रिकॉर्ड चौथी बार प्रदेश के मुखिया बने। कांग्रेस के अधिकांश बागी विधायक, जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं, जो अब भगवा रंग में रंगे हैं। 

8 of 10
jp nadda, narendra modi, amit shah - फोटो : PTI
मंत्रियों की सूची तैयार, नड्डा और शाह का अनुमोदन
भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार की योजना में थोड़ा बदलाव कर भाजपा नेतृत्व ने हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से तैयार मंत्रियों की अंतिम सूची  के साथ राज्य के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे भी भोपाल पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि इस सूची को गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नड्डा की अंतिम सहमति के बाद ही तैयार किया गया है।

9 of 10
शिवराज सिंह चौहान-ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
लागू हो सकता है दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला
मध्य प्रदेश को इस बार दो डिप्टी सीएम यानी उप मुख्यमंत्री मिल सकते हैं। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का फॉर्मूला मध्य प्रदेश में भी आजमाया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर स्थिति बुधवार शाम तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा। अगर ऐसा होता है तो सिंधिया के करीबी तुलसी सिलावट और नरोत्तम मिश्रा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन

10 of 10
शिवराज को पसंद नहीं दो डिप्टी सीएम का प्रस्ताव!
हालांकि, सत्ता के गलियारों में यह चर्चा भी है कि दो उप मुख्यमंत्रियों का प्रस्ताव शिवराज सिंह को रास नहीं आ रहा है। उधर, नरोत्तम मिश्रा का कद भी मध्य प्रदेश सरकार में लगातार बढ़ रहा है। वे भाजपा के पुराने नेता भी हैं और ग्वालियर संभल प्रभाग में अच्छी पकड़ भी रखते हैं। इसके साथ ही वह कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के करीबी भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें