फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश उपचुनाव: भाजपा ने अंतिम दौर में लगाया जोर, घर-घर जाकर दीपावली की बधाई देंगे भाजपाई

Fri, 22 Oct 2021 07:14 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने अंतिम दौर के प्रचार के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। प्रचार के बिल्कुल आखिरी दौर में 27 अक्तूबर को विजय संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दीपावली-धनतेरस की शुभकामनाएं देंगे और 'आओ मिलकर दिया जलाएं, कमल का फूल खिलाएं' नारा बुलंद करेंगे...
विज्ञापन
कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनाव में दोनों राजनीतिक पार्टियां किसी भी मुद्दे को छोड़ती दिखती नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में देश में हुए 100 करोड वैक्सीनेशन को भी भाजपा ने उपचुनाव में भुनाने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने इसके लिए बाकायदा एक थैंक यू अभियान शुरू किया हैं, जो विशेषकर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए चलाया जाएगा।

स्वास्थ्यकर्मियों बोलेंगे- थैंक यू

उपचुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता वैक्सीनेशन महाअभियान में जुटे डॉक्टर, नर्स, और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का अभिनंदन करेंगे और उन्हें थैंक यू कहेंगे। विशेषतौर पर ये कार्यक्रम उन स्थानों पर चलाया जाएगा जहां टीकाकरण का टारगेट 100 फीसदी पूरा हो गया है। भाजपा का ये अभियान आने वाले तीन दिन तक चलेगा। कोरोना को लेकर देश में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत अब तक देश में 100 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाए जा चुकी हैं। वहीं मध्यप्रदेश में अब तक छह करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की पहली और चार करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन

 

'आओ मिलकर दिया जलाएं, कमल का फूल खिलाएं' नारा

इधर, भाजपा ने अंतिम दौर के प्रचार के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। 22 से लेकर 27 अक्तूबर तक कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। इनमें 22, 23 और 24 अक्तूबर को उपचुनाव वाली सीटों पर पन्ना प्रभारियों का सम्मेलन होगा। जबकि 24, 25 और 26 अक्तूबर को महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाएंगे। इन सबके बाद प्रचार के बिल्कुल आखिरी दौर में 27 अक्तूबर को विजय संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दीपावली-धनतेरस की शुभकामनाएं देंगे और 'आओ मिलकर दिया जलाएं, कमल का फूल खिलाएं' नारा बुलंद करेंगे।

मध्यप्रदेश में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 30 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक इस बार प्रचार का शोर दो दिन पहले थम जाएगा। उपचुनाव के नतीजे दो नवंबर को आएंगे। मध्यप्रदेश में जिन चार सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें एक लोकसभा सीट खंडवा है, जबकि तीन विधानसभा रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें