फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: खंडवा लोकसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल

Sun, 24 Oct 2021 04:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बिरला ने किसी को कानोंकान खबर नहीं होने दी कि वह यह बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। शनिवार शाम तक वे खंडवा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते रहे और रविवार सुबह भाजपा का दामन थाम लिया। 
 
विज्ञापन
विधायक सचिन बिड़ला (बाएं), सीएम शिवराज ने किया भाजपा में शामिल होने पर स्वागत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र कांग्रेस को रविवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब बड़वाह के कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल हो गए। सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उन्होंने बड़वाह में भाजपा की सदस्यता ली। 

विज्ञापन


बिरला ने रविवार को सनावद के बेडिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में भाजपा की सदस्यता ली। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बड़वाह के विधायक सचिन बिरला गुर्जर समाज के हैं। माना जाता है कि उन्हें भाजपा में लाने में मांधाता ओंकारेश्वर के विधायक नारायण पटेल की बड़ी भूमिका है। पटेल ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों में शामिल थे। सचिन बिरला को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। कमलनाथ सरकार के शपथ समारोह में वह राहुल गांधी से अलग से मिले थे। युवा विधायक सचिन बिरला ने राहुल गांधी से दिल्ली में कई बार मुलाकात की। 

शिवराज बोले- बड़ी देर लगी नंदलाला
भाजपा में शामिल होने के बाद सचिन बिरला ने कहा, 'अब देश की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य हूं। मुख्यमंत्री का आभार मानता हूं।' सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में कहा, 'बड़ी देर लगी नंदलाला। कांग्रेस जिसने देश-प्रदेश को बंटाधार कर दिया। सचिन जब कमलनाथ के पास जाते थे, नर्मदा का पानी लाने से लेकर मिर्च मंडी तक की बात करते तो पैसा नहीं है, कहकर कमलनाथ उन्हें चलो-चलो कह देते थे, लेकिन नारायण पटेल के बाद सचिन बिरला ने भी उन्हें जवाब देते हुए कहा है चले-चलो।'
विज्ञापन


सीएम चौहान ने पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी से कहा, इनसे बैर-भाव मत रखना, इनका ध्यान रखना। जो मुद्दे सचिन बिरला ने उठाए, उन्हें सरकार पूरा करेगी। बेड़िया मंडी को एशिया की सबसे शानदार मंडी बनाएंगे। 30 अक्तूबर को खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच घमासान जारी है। 

दिग्विजय बोले- बिकाऊ माल बिकेगा
कांग्रेस विधायक सचिन बिरला के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व सीएम व वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- 'बिकाऊ माल बिकेगा और टिकाऊ माल टिकेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें