फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदार चोर: पुलिसवाले के घर लगाई सेंध, लिखा- दोस्त की जान बचानी है, पैसे आते ही लौटा दूंगा सामान

Wed, 07 Jul 2021 11:01 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

मध्यप्रदेश के भिंड में एक चोर ने पुलिसवाले के घर से डाका डाला और वहां एक माफीनामा पत्र लिखकर छोड़ दिया। चोर ने लिखा कि अपने दोस्त की जान बचाने के लिए चोरी की है।
विज्ञापन
madhya pradesh police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भिंड में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने चोरी करने के बाद एक माफीनामा भी छोड़ा है। दरअसल, भिंड में एक पुलिसवाले के घर से कीमती सामान चुराने के बाद चोर ने एक माफीनामा लिखकर वहां छोड़ दिया। इस पर लिखा था कि वो पुलिसवाले के घर से चोरी इसलिए कर रहा है क्योकि उसे अपने दोस्त की जान बचानी है और जल्द ही चुराया हुआ पैसा वापस कर देगा। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


बता दें कि भिंड के रहने वाले एक पुलिसवाले के घर पर शख्स ने चोरी की, जो छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। उस पुलिसवाले का परिवार भिंड में रहता है। कोतवाली पुलिस स्टेशन के एएसआई कमलेश कतारे ने इसके बारे में बताया।

पुलिस ने बताया कि चोर अपने पीछे घर पर एक माफीनामा पत्र भी छोड़कर आया। इस पत्र में लिखा था, 'माफ करना दोस्त, ये एक मजबूरी थी। अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा तो मेरे दोस्त की जान नहीं बच पाएगी। आप चिंता मत करिए, जैसे ही मुझे पैसे मिलेंगे, मैं आपके पैसे वापस कर दूंगा।'
विज्ञापन


बता दें कि पुलिसवाले की पत्नी और बच्चे 30 जून को अपने रिश्तेदार के यहां चले गए थे और जब सोमवार रात को अपने घर लौटे तो उन्होंने पाया कि कमरे के दरवाजे टूटे हुए हैं और सामान यहां-वहां फैला हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोर ने कुछ सोने और चांदी के जेवर चुराए हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार के कुछ सदस्य ही इस चोरी में शामिल हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर एक शिकायत दर्ज की जा चुकी है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें