फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, वीडियो भी हुआ वायरल

Mon, 07 Feb 2022 12:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई। इसका वीडियो किसी ने बना लिया और इसके बाद आरोपी भाग गया। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में सात साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप लगे कि पहले पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी लेकिन वीडियो के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। मूसाखेड़ी क्षेत्र के शांतिनगर में बच्ची रहती है। उसकी मां नहीं है। दादी और पिता के साथ रहती है। दादी काम पर गई थी और पिता भी बाहर गया था। इसी बीच शाम करीब 5 बजे आरोपी रवि बच्ची के घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने वीडियो बना लिया और शोर मचाने लगा। इस पर आरोपी वहां से भाग गया। इस मामले में पुलिस पर भी सवाल उठे। आरोप लगे कि  शांतिनगर के रहवासी शिकायत करने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई से मना कर दिया। बाद में मामला पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद रविवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में शराब बांटता है। दादी और पिता की गैरमौजूदगी में वह अक्सर बच्ची के घर जाता था। पुलिस आरोपी के मकान की जानकारी भी जुटा रही है। यह बात भी सामने आ रही है कि मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ही कार्रवाई हुई है। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें