फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सत्ता का सेमीफाइनल: जानिए क्या कह रही कटनी की जनता, कैसे हैं सियासी हालात

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता का सेमीफाइनल - फोटो : SELF
मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा कटनी। संवाददाता वैभव कुमार ने आम जनता से बात करके यहां का मूड जानने की कोशिश की। 


उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता के मन में क्या है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि कटनी की जनता क्या कहती है।


जनता के मुद्दे


केंद्रीय कर्मचारी राजेंद्र दुबे ने कहा कि यहां का प्रमुख मुद्दा सड़क है। किसी भी जगह जाइए निकलने की जगह नहीं मिलेगी। ट्रेडिग व्यापारी मिट्ठूलाल जैन ने कहा कि इस बार बीजेपी प्रत्याशी जीतेंगे। हमारे नगर की मांग थी कि कटनी नदी पर पुल बन जाए, रेलवे ओवरब्रिज बन जाए, दोनों बन जाएंगे। यही हमारे दो प्रमुख मुद्दे थे। दोनों मुद्दे हमारी सरकार में हल होंगे। 


एम सिंघानिया ने कहा कि सबसे अहम मुद्दा है कटनी शहर का विकास, साफ सफाई। यहां सड़कें दुरुस्त नहीं हैं। आवागमन के साधन अपर्याप्त हैं, घोषणाएं बहुत होती हैं लेकिन लागू नहीं होती। सड़क, पुल बनाने का वादा किया जाता है, पूरा होता नहीं। यहां करप्शन चरम पर है। जनता जागरुक नहीं होगी तो जनप्रतिनिधि जागरुक नहीं होंगे। अफसर हावी हो जाएंगे।


अंडे का ठेला लगाने वाले नारायण जाटव कहते हैं कि योजनाएं तो बन रही हैं लेकिन मिल कुछ नहीं रहा। हमें भगा दिया जाता है। जैसे-तैसे बच्चे पाल रहे हैं। 


वहीं एक शख्स ने कहा कि हमारे विधाय़क संजय पाठक फिर यहां से जीतेंगे। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि केंद्र के जो भी मुद्दे हैं उसका असर यहां की जनता पर पड़ेगा। सीबीआई का मामला हो या आरबीआई का मामला, ऐसे मामलों का असर जनमानस पर पड़ता है। 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next