फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव: भाजपा में बगावत का दौर, अब पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने छोड़ी पार्टी 

Tue, 13 Nov 2018 08:19 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव में टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी में असंतोष का दौर थमा नहीं है। भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर नेताओं में नाराजगी इस कदर है कि इस्तीफों का दौर चल पड़ा है। नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जोर पकड़ रहा है। अब टिकट नहीं मिलने से नाराज ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने भाजपा ने इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को समीक्षा ने जन दरबार लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा देने का एलान किया। उन्होंने समर्थकों के बीच एलान किया कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। समीक्षा गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को इस्तीफा भेज दिया है।

इस बार समीक्षा गुप्ता ने ग्वालियर दक्षिण से टिकट की दावेदारी की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। यहां से भाजपा ने नारायण सिंह कुशवाह को टिकट दिया है। टिकट वितरण के बाद समीक्षा गुप्ता और उनके पति राजीव गुप्ता ने इसे लेकर नाराजगी का इजहार भी किया था। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम को समीक्षा ने घर जन दरबार लगाकर भाजपा से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में काम करने वालों की नहीं बल्कि गुलामों की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें