मतदान के लिए भरवाएंगे संकल्प पत्र
आयोग इस बार कई तरह के प्रयोग करने जा रहा है। 2013 के चुनाव में महज 64.7 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसे बढ़ाने के लिए प्रशासन आम लोगों से संकल्प पत्र भी भरवाएगा। इसके लिए प्रशासन बच्चों का सहारा लेगा, संकल्प पत्र के साथ जिला प्रशासन का अमला स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को संकल्प पत्र देगा और इसे अपने माता पिता से भरवाकर मतदान करने के लिए संकल्प लेने को प्रेरित करेगा। यही नहीं लोगों को जागरुक करने के लिए एक केलेंडर बनाया गया है इसके अनुसार समय-समय पर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा और कई आयोजन भी किए जाएंगे।
अपराधियों की निकाली गई कुंडली
यही नहीं चुनाव के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश कर सकने वाले लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई है। इसके लिए पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों की कुंडलियां भी निकाल ली गई हैं। बहुतायत में जिलाबदर और एनएसए की कार्रवाई की गई है। अब पुलिस की ओर से अपराधियों को रेड कार्ड जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला कलेक्टर सुदाम खाडे ने बताया कि चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। किसी तरह का उपहार और शराब का उपयोग चुनाव के दौरान नहीं हो इसकी सख्ती मॉनीटरिंग की व्यवस्था है। यही नहीं प्रशासन ने इस बार एक सुगम एप लांच किया है। प्रत्याशी प्रचार के लिए वाहन और सभा के स्थान की अनुमति इसके माध्यम से ले सकेंगे। प्रशासन इसी के माध्यम से आवेदन के क्रम में अनुमति देगा। इससे भेदभाव के आरोप लगने की स्थिति नहीं बनेगी। साथ ही प्रशासन ने चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए सी विजिल एप और हेल्प लाइन नंबर 1950 पर करने की सुविधा दे रहा है।