फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव: कमलनाथ को याद आया एक और वादा, सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में मुफ्त इलाज

Sat, 24 Nov 2018 12:12 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कमलनाथ का इस्तीफा हुआ स्वीकार
विज्ञापन
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज जनता के लिए एक और वादा कर दिया है। बीते कुछ दिन से वो हर रोज ट्विटर के जरिए नई घोषणाएं कर देते हैं। ताजा  एलान मेडिकल सुविधाओं को लेकर है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने लिखा है,

"हम वचन देते हैं : मप्र के सभी मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी की सुविधा प्रदान करेंगे। मेडिकल कॉलेजों में बाईपास, एंजियोप्लास्टी और डायबिटीज के लिये अलग केंद्र बनाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से मुफ्त इलाज देकर हम प्राइवेट अस्पतालों के भारी-भरकम बिल से आम जनता को राहत देंगे।


एक और ट्वीट कर उन्होंने लिखा, "आम जनता का फ्री इलाज होगा और प्राइवेट में बड़े डॉक्टरों को दिखाने का खर्चा जनता को नहीं करना पड़ेगा।"





इससे पहले शुक्रवार को कमलनाथ ने पुलिसकर्मियों के लिए हर हफ्ते छुट्टी और विभाग में 50 हजार नई भर्तियों का वादा किया था। यूं तो, कांग्रेस अपने वचनपत्र में सैकड़ों घोषणाएं कर चुकी है लेकिन करीब-करीब हर रोज प्रदेश अध्यक्ष उसमें एक वादा और जोड़ देते हैं। जाहिर है, चुनावी समर में हर तरकीब और हर हथियार आजमाना जरूरी हो जाता है। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें