फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ का भाजपा पर पलटवार, कहा- धर्म की राजनीति में ये बौखला गए हैं 

Thu, 22 Nov 2018 01:45 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कमलनाथ
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के एक वीडियो को लेकर ये राजनीति और गर्मा गई है। भाजपा के आरोपों पर आज कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी अब धर्म की राजनीति पर उतर आई है। 
विज्ञापन


भाजपा को निशाने पर लेते हुए कमलनाथ ने कहा कि धर्म की राजनीति में ये बौखला गए हैं। ये वीडियो और वॉट्सएप की राजनीति पर उतर आए हैं। मुझे इसकी चिंता नहीं है। क्योंकि जनता इन सब बात से प्रभावित होने वाली नहीं है। सच्चाई सबके सामने है।
 



कमलनाथ और वीडियो विवाद 
 
बता दें कि हाल ही में कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक बैठक में कार्यकर्ताओं-नेताओं को संबोधित करते हुए मुस्लिम वोटरों का हिसाब रखने को कह रहे हैं। इस वीडियो में कमलनाथ भोपाल में कुछ मुसलमान नेताओं से समुदाय के कम मतदान को लेकर बात कर रहे हैं। वीडियो में कमलनाथ कह रहे हैं कि मुस्लिम बहुल बूथ में अगर 90 फीसदी मतदान नहीं हुआ तो नुकसान होगा। प्रदेश में जो मुसलमान बूथ हैं वहां अगर 50-60 प्रतिशत मतदान हुआ है तो क्यों हुआ। 60 प्रतिशत या 90 प्रतिशत मतदान क्यों नहीं हुआ, पिछले चुनाव का पोस्टमॉर्टम करना बहुत जरूरी है। अगर इस चुनाव में मुसलमान समाज के 90 प्रतिशत वोट नहीं पड़े तो हमें बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन


इसे लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत भी दर्ज कराई है। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा ने तो कमलनाथ को गिरफ्तार करने की भी मांग की है। इससे पहले कमलनाथ का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपराधियों को भी टिकट देने की बात कह रहे थे बशर्ते वह जीतने की कूवत रखता हो। इस मामले की भी भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। हालांकि, कमलनाथ ने कहा था कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ हुई है।

 

विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें