फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: अब शिवराज सिंह चौहान का वीडियो वायरल, कहा- 'लाहौर' का विकास करना चाहता हूं

Thu, 22 Nov 2018 01:22 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भिंड
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : BBC
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप के कई चुनावी रंग सामने आए हैं। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जुबान ऐसी फिसली कि उनका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे शिवराज सिंह चौहान भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र में थे। चौहान भाजपा प्रत्याशी रसाल सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे और इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई। चौहान ने लहार को लाहौर कहा। 

शिवराज सिंह चौहान ने भाषण के दौरान कहा, "मेरे दिल में एक तमन्ना है, मेरे दिल में एक इच्छा है कि इस लाहौर विधानसभा में ऐसा विकास करूं करना है कि लोग देखें कि विकास कैसा होता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा नेता राजनीतिक विरोधियों को अक्सर पाकिस्तान जाने की सलाह देते रहते हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फिसली जुबान का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें