फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट से दाखिल किया पर्चा

Mon, 05 Nov 2018 01:03 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज चौहान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और नामांकन का दौर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने गृह जिले सीहोर की बुधनी सीट से नामांकन भरा। नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह, बेटा कुनाल, उनके चुनावी एजेंट रमाकांत भार्गव और वकील श्रेय राज सक्सेना मौजूद थे।
विज्ञापन


नामांकन पत्र जमा करने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेसी मेरे परिवार पर आक्षेप लगाते हैं, लेकिन मेरा परिवार छोटा नहीं है। मेरा कुनबा बहुत बड़ा है और प्रदेश की 7.5 करोड़ जनता मेरा परिवार है। प्रदेश की जनता मेरा भगवान है और मैं उसका पुजारी हूं। चौहान ने कहा कि पिछले सालों में बुधनी में क्या-क्या काम हुए हैं, यह आप सबके सामने हैं। अगले पांच सालों में मैं समृद्ध बुधनी और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाउंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में मैं प्रदेश से गरीबी मिटा दूंगा और मजदूर, मजदूर नहीं रहेगा। हम नए उद्योग-धंधों को लाएंगे और प्रदेश के युवाओं को10 लाख रोजगार उपलब्ध कराएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नामांकन दाखिल करने से पहले गांव जेत में नर्मदा नदी का पूजन किया। बता दें कि शुक्रवार को भाजपा ने 176 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसके बाद से नामांकन दाखिल करने का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री का सियासी करियर 

शिवराज चौहान सबसे पहले बुधनी से 1990 में विधायक चुने गए थे लेकिन इसके बाद 1991 में अटल बिहारी वाजपेयी के विदिशा लोकसभा सीट छोड़ने के कारण वहां हुए उपचुनाव में जीतकर सांसद बने थे। इसके बाद चौहान 1996, 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव विदिशा से लगातार जीतते रहे।

साल 2005 उनके लिए बदलाव लेकर आया जब उन्हें मध्यप्रदेश में बाबूलाल गौर को हटाकर मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2006 में अपनी पुरानी सीट बुधनी से उपचुनाव जीतकर वह प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। 

इसके बाद चौहान ने लगातार 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में बुधनी सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। अब 2018 के विधानसभा चुनाव, जिन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है, में भाजपा ने एक बार फिर उन्हें बुधनी से उम्मीदवार घोषित किया है।

बुधनी में चलता है 'शिवराज का राज' 

शिवराज सिंह चौहान ने 2006 में बुधनी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को 36,000 मतों से और 2008 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के महेश सिंह राजपूत को 41,000 मतों से हराया था। पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के महेन्द्र सिंह चौहान को 84,000 हजार मतों के अंतर से बुधनी सीट पर कब्जा किया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें