फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव: शाह का कांग्रेस पर निशाना, एक समय बुंदेलखंड का पूरा पैकेज गायब हो जाता था

Fri, 16 Nov 2018 08:24 PM IST
भाषा
विज्ञापन
अमित शाह(फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाजवादी पार्टियों की पूर्ववर्ती उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सरकारों पर बुंदेलखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि आज बुंदेलखंड इलाके में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह भाजपा के राज में हुआ है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार करने बुंदेलखंड क्षेत्र के टीकमगढ़ जिले की पांच सीटों जतारा, पृथ्वीपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और खरगापुर के लिए यहां आए शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

शाह ने कहा, ‘‘बुंदेलखंड के विकास के लिए मध्यप्रदेश की हमारी भाजपा सरकार ने कई काम किये हैं। जो परिवर्तन आज बुंदेलखंड इलाके में दिखाई दे रहा है, वह भाजपा के राज में हुआ है।’’ 
विज्ञापन


कांग्रेस, सपा व बसपा की पूर्ववर्ती उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक समय था कि बुंदेलखंड का पैकेज आया। पूरा पैसा गायब हो जाता था। न सड़क का काम, न लाइट का काम, न पानी का काम हुआ और न ही अस्पताल बने।

शाह ने कहा कि इसके विपरीत मध्यप्रदेश में भाजपानीत सरकार बनने पर यहां पर जब बुंदेलखंड का पैकेज आया तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसका उपयोग करते हुए एक पिछड़े हुए बुंदेलखंड को विकसित बुंदेलखंड बनाने का एक सुनिश्चित प्रयास किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें