भोपाल स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्टिटेक्ट (एसपीए) इंस्टीट्यूट के गर्ल्स हॉस्टल में असम की एक छात्रा ने एलपीजी गैस का पाइप मुंह में डालकर आत्महत्या कर ली। मृतका के कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में मृतिका ने मानसिक रूप मे परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। पुलिस ने अभी मामले को संदिग्ध माना है।
पुलिस के अनुसार मृतिका का नाम प्रियाली डे है, जो असम के गुवाहाटी की रहने वाली है। वह एसपीए इंस्ट्टीयूट में आर्किटेक्ट की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को दोपहर में दरवाजा खटखटाने पर प्रियांशी ने नहीं खोला तो उसकी सहेलियां गेट तोड़कर अंदर कमरे में पहुंची।
जहां किचन में बेसुध पड़ी प्रियाली के मुंह में गैस सिलेंडर का पाइप घुसा था और चेहरे को पॉलिथीन से ढक रखा था। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रियाली ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह मर्जी से अपनी जान दे रही है। उसके पैर में काफी दर्द रहता है। उसने एक स्थान पर लिखा कि उसने पढ़ाई के लिए लोन ले रखा है। उसकी हर माह किस्त जमा होती है।
वह आगे लिखती है कि अब उसका दिमाग डेड हो चुका है। उसने लिखा कि उसको कुछ समझ नहीं आ रहा है, कि वह क्या करें। उसने शरीर के अंगों को डोनेट करने की इच्छा जताई है।
थाना प्रभारी मिश्रा के मुताबिक प्रियाली खुदकुशी की प्लानिंग पहले ही कर चुकी थी। उसने 23 अगस्त को ऑनलाइन आर्गन गैस सिलेंडर बुलाया था। वह बाजार से उसका नोजल और पाइप भी खरीदकर लाई थी। पुलिस को उसके कमरे से बिल भी मिले हैं।
पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है। बता दें कि आर्गन गैस का इस्तेमाल वेल्डिंग और आयरन कटिंग में इस्तेमाल किया जाता है।