फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में गर्मी का असर: अब सुबह 7 से 12 बजे तक लगेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Wed, 06 Apr 2022 01:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भीषण गर्मी को देखते हुए इंदौर में स्कूलों का समय बदला गया है। अब सभी स्कूल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। आंगनवाड़ियों का समय सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक रहेगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार तेज हो रही गर्मी के चलते अब इंदौर के स्कूलों का समय बदला गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस  संबंध में आदेश जारी किए हैं। सभी सरकारी और प्राइवेट  स्कूल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे। आंगनवाड़ियों का समय भी सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


दरअसल अप्रैल माह की शुरुआत में ही जिस तरह से गर्मी के तेवर दिखाई दे रहे हैं उसने आने वाले महीनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के कारण लोग अधिकांशतः घरों में ही रह रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में लू की आशंका जताई जा रही है। तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होने की बात कही जा रही है। छोटे बच्चों पर इसका असर न हो इसके लिए स्कूलों का समय बदला जा रहा है। इस क्रम में कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। अब सभी सरकारी व निजी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे और आंगनवाड़ी भी सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक लगेगी। पूरे जिले में यह आदेश लागू रहेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें