फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करना चाहता था आरोपी, चिल्लाई तो गला घोंटकर मार डाला

Mon, 08 Nov 2021 06:02 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

जानकारी के मुताबिक रविवार को खातेगांव के निर्माणाधीन मकान में दस वर्षीय बालिका का शव पड़ा था जिसके नाक से खून बह रहा था। शव की पहचान बागड़ी कॉलोनी निवासी बालिका के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म करना चाहता था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में दस वर्षीय बालिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म करना चाहता था। बालिका के चिल्लाने पर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को खातेगांव के निर्माणाधीन मकान में दस वर्षीय बालिका का शव पड़ा था जिसके नाक से खून बह रहा था। शव की पहचान बागड़ी कॉलोनी निवासी बालिका के रूप में हुई थी। शव का मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। जिस जगह शव मिला उसके कुछ ही दूर पर बालिका का घर है। हत्या की सूचना मिलने पर परिजन बदहवास हो गए।  पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।

चेहरा छिपाने के मकसद से रखी थी सीमेंट की बोरियां
इस मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। टीआई महेंद्रसिंह परमार ने बताया कि आरोपी का नाम गोलू उर्फ नरेंद्र पिता भैरू सितोले निवासी ग्राम बड़ी बरछा है। आरोपी ने गमछे से बालिका का गला घोंट दिया था। शव को छिपाने के मकसद से चेहरे पर सीमेंट की बोरियां रख दी थी। बालिका के परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन


इसलिए की बालिका की हत्या
मामले में पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। बालिका के चिल्लाने पर उसक गला घोंटकर मार दिया। रात में ही पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी थी। वह भांग के नशे में था। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती बरतने पर सच कुबूल किया। आरोपी मजदूर है और जिस जगह बालिका का शव मिला वहीं पर पहले मजदूरी करता था। उसका बालिका के घर भी आना जाना था। वही बालिका को बरगलाकर बुरी नीयत से निर्माणाधीन में मकान मेें ले गया था जहां बालिका के चिल्लाने पर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें