फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: ट्रेन से दंपति को चकमा देकर सात साल की बच्ची को ले गया सहयात्री

Sun, 18 Aug 2019 01:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अपने बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर रहे दंपति की सात साल की बच्ची को लेकर एक सहयात्री फरार हो गया। मामला आमला स्टेशन का है। 15 अगस्त के दिन सुबह आमला स्टेशन पर सहयात्री उसकी गोद में सो रही बच्ची को लेकर उतर गया। 

विज्ञापन


जिसके बाद पीड़ित दंपति ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने मामले की जानकारी मिलते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया लेकिन शनिवार तक आरोपी का पता नहीं चल सका। 

पीड़ित का नाम सनलाल यादव हैं जो बुधनी में राजमिस्त्री का काम करता है। वह छिंदवाड़ा जिले के कलमुंडी गांव का रहने वाला है। 14 अगस्त को वह अपनी पत्नी सनवती यादव तथा अपने चारों बच्चों को लेकर ट्रेन से बुदनी से जुन्नारदेव जा रहा था। ट्रेन में जुन्नारदेव का एक व्यक्ति भी सफर कर रहा था। भीड़ होने के कारण सनलाल ने अपनी बेटी को यात्री के गोद में दे दिया। 
विज्ञापन


जिसके बाद सनलाल की पत्नी तथा बच्चे गहरी नींद में सो रहे थ। आमला स्टेशन पर सनलाल पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरा। वह वापिस ट्रेन में चढ़ा तो उसने देखा की यात्री और उसकी बेटी वहां नहीं है। उसने पूरी ट्रेन में उसकी तलाश की। स्टेशन पर उतर देखा, लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली। 

जिसके बाद उसने पत्नी को इस बारे में बताया। दोनों ने बदहवास होकर बेटी की तलाश की, लेकिन उसके नहीं मिलने पर देर शाम को जीआरपी को मामले की सूचना दी। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आमला स्टेशन सहित इटारसी और छिंदवाड़ा में भी आरोपी की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें