फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: कटनी में दरिंदगी, चोरी करने घुसे युवक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या की फिर शव से किया रेप

Sun, 05 Jun 2022 07:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

एमपी के कटनी में 21 साल के चोर ने 65 साल की महिला की पहले हत्या की फिर शव से रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कटनी में दरिंदगी का मामला सामने आया है। चोरी करने घर में घुसे चोर ने जागने पर 65 साल की वृद्धा की हत्या कर दी, फिर शव के साथ रेप किया। घटना का खुलासा चोर ने पुलिस पूछताछ में किया है।
विज्ञापन

 
अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक कटनी एम केडिया ने बताया कि माधव नगर थाने के गांधी मार्केट के पास ही 65 वर्षीय महिला घर में अकेले रहती थीं। महिला रोजाना की तरह 1 व 2 जून की दरम्यानी रात्रि घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके घर में चोरी की नीयत से एक युवक घुसा था। आवाज सुनकर वृद्धा जाग गई थी और उसने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। युवक ने महिला के नाक व चेहरे पर घूंसे मारे और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
 
पुलिस ने सूचना मिलने पर हत्या का प्रकरण दर्ज प्रकरण को विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान सीसीटीवी की फुटेज की जांच करने पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिसकी शिनाख्त तिलक कॉलेज के समीप स्थित इंद्र कॉलोनी निवासी अभिनाष उर्फ कारिया बजाज उम्र 21 साल के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या करना स्वीकार किया। युवक ने बताया कि हत्या करने के बाद उसे वृद्धा के मृत शरीर के साथ दुष्कृत्य भी किया था। इसके बाद उसके कान से सोने की बाली तथा नाक से लौंग तथा अलमारी से रुपये निकाले थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 450 तथा 456 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर प्रकरण में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें