फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सिवनी में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Tue, 12 May 2020 06:57 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा एनएच 7 पर बंजारी मंदिर के पीछे हुआ। इस सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लागों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक शख्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छपारा बंजारी के पास मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

विज्ञापन


मृतकों व घायल शख्स की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक कार में पांच व्यक्ति सवार थे। बंजारी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची।

दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य तीन घायलों को 108 वाहन की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान रास्ते में दो अन्य घायलों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य शख्स का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वह बेहोश है इसलिए हादसे के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें