फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर के प्रेसिडेंट पार्क होटल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Tue, 12 May 2020 05:37 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
होटल प्रेसिडेंट पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में छह मंजिलों वाले होटल में मंगलवार को आग लग गई। अभी अग्निकांड में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।कनाड़िया थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के बायपास रोड पर स्थित होटल प्रेजिडेंट पार्क में आग लग गई।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते होटल खाली था और अग्निकांड में किसी व्यक्ति के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली के तारों से निकली चिंगारी से होटल में आग लगी।

खबर लिखे जाने तक अग्निशमन दस्ते द्वारा होटल में आग बुझाने के प्रयास जारी थे और नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका था। इस बीच, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में होटल से काला धुआं उठता दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें