फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर गेम खेल रही बेटी को डांटना पड़ा महंगा, लगा ली फांसी

Sun, 19 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भोपाल में मोबाइल पर गेम खेल रही 14 साल की बेटी को डांट लगाना मां को भारी पड़ गया। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने कमरा बंद करके खुद को फांसी लगा ली। मामला शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। घर में सबकुछ ठीकठाक चल रहा था और 14 साल की कशिश मां के फोन पर गेम खेल रही थी। कशिश की मां शाहीन ने उसे फोन छोड़कर पढ़ाई करने को कहा तो वह अपने कमरे में चले गई। शाहीन ने उसे आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने उसके कमरे की खिड़की खोलकर देखा तो वह हैरान रह गईं। कशिश फंदे पर लटकी हुई थी। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पिता ने की अपील, एक सीमा तक ही बच्चों को दें फोन

कशिश के पिता सईद ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह अपने बच्चों को सही गलत में फर्क समझाएंं। बच्चों को एक सीमा तक ही मोबाइल दें। और देखें कि वह कौन सा गेम खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी 22 जुलाई को ही कशिश का 14वां जन्मदिन मनाया गया था। वह फांसी और मौत के बारे में क्या जानती थी।

मां को देती थी फांसी की धमकी

सईद ने कहा कि कशिश को जब भी उसकी मां शाहीन फोन छोड़कर पढ़ाई करने को कहती तो वह फांसी लगाने की धमकी देने लगती थी। सबको लगा कि वह मजाक में ऐसा बोलती है। उन्हें लगा कि वह अपनी मां को डराने के लिए ऐसा कहती होगी। उसने फंदा भी गलती से लगा लिया होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को कशिश को बताना चाहिए था कि क्या सही है और क्या गलत। अगर उसे सही वक्त पर ये बताया गया होता तो आज वो जिंदा होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें