फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: सेंधवा में पुलिस ने जब्त किए बड़ी मात्रा में अवैध हथियार

Tue, 02 Apr 2019 12:04 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस ( फाइल फोटो)
विज्ञापन

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बड़वानी जिला पुलिस ने सेंधवा कस्बे में दबिश देकर एक आरोपी के घर से बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बड़वानी पुलिस अधीक्षक यांगचयेन डोलकर भूटिया के दिशानिर्देश के तहत पुलिस दल ने शनिवार और रविवार को सेंधवा कस्बे में संजय यादव के घर छापेमारी कर 13 पिस्टल, 17 देशी बम, हथगोले और 116 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ शस्त्र कानून एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया है।

इसके अलावा अवैध वसूली, लोगों को डराने, धमकाने व मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी संजय यादव तथा एक अन्य आरोपी गोपाल जोशी के खिलाफ पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, एनएसए की कार्रवाई शुरू की गई है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें