2004 के आईएएस बैच के अधिकारी इंदौर के नए कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव होंगे। निशांत वरवड़े को हटाए जाने से यह पद खाली था। जाटव जाटव ने अपनी नौकरी की शुरुआत 2008 से 2010 तक जिला पंचायत डिंडोरी में सीईओ के पद पर की थी।
इसके बाद पहली बार राजगढ़ के कलेक्टर बने फिर मंडला, रायसेन, नीमच आदि जिलों में कलेक्टर बने। इस पद पर रहते हुए उन्होनें बड़ी ही सक्रियता के साथ हर काम को अंजाम दिया। अपनी स्वच्छ और ईमानदार छवि के साथ-साथ वह समय के भी पाबंद माने जाते हैं।
लोकेश कुमार जाटव वर्तमान में निर्वाचन आयोग भोपाल में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जल्द ही वे इंदौर में कलेक्टर के रूप में नया पदभार ग्रहण करेंगे
जाटव की नियुक्त का फैसला 26 दिसंबर से पहले ही हो चुका था मगर चुनाव आयोग के प्रतिबंध की वजह से प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से आयोग को भेजा गया था। गुरुवार देर शाम जाटव के तबादले को आयोग ने अनुमति दे दी। सामान्य प्रशासन विभाग ने जाटव की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।