फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित्रा महाजन का कट सकता है 'टिकट', ये हो सकते हैं इंदौर से भाजपा प्रत्याशी

Mon, 25 Mar 2019 09:06 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की पुष्टि होने के बाद उनके सामने शिवराज के खड़े होने की खूब चर्चा है। ऐसा माना ज रहा है कि शिवराज सिंह चौहान विधायक के पद से त्यागपत्र देकर दिग्विजय से दो-दो हाथ करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


साल 2003 में राधोगढ़ विधानसभा सीट से शिवराज और दिग्विजय आमने-सामने थे। यह दिग्विजय सिंह का आखिरी विधानसभा चुनाव था। इसमें उन्होंने शिवराज को हरा दिया था।

इस बीच यह चर्चा भी जोरों पर है कि इंदौर लोकसभा सीट से 'ताई' सुमित्रा महाजन का टिकट भी कट सकता है। उनकी जगह दिग्गज भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और वर्तमान विधायक व मेयर मालिनी गौर का नाम चर्चा में है।
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता हैं। इनके पुत्र आकाश विजयवर्गीय इंदौर- 3 से भाजपा की टिकट पर विधायक चुने गए हैं। कैलाश विजयवर्गीय लगातार छह बार विधानसभा सदस्य भी रहे हैं। इसके अलावा ये इंदौर के मेयर भी रहे हैं।   

मालिनी गौर वर्तमान में इंदौर- 4 विधानसभा सीट से विधायक के साथ शहर की मेयर भी हैं। यह मध्यप्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षामंत्री रहे स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौर की पत्नी है। जिनकी साल 2008 में देवास के पास एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम मोदी के हाथ में 'ताई' से बात करने की जिम्मेदारी

narendra mod - फोटो : PTI
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी बड़ी वजह उम्र को माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि पार्टी की तरफ से ताई से बात करने की जिम्मेदारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी गई है। ऐसी भी चर्चा है कि यदि इन दोनों नामों पर सहमति नहीं बनी तो पार्टी इंदौर से किसी नए चेहरे को भी मैदान में उतार सकती है।

कहा जा रहा है कि उसके अलावा ग्वालियर लोकसभा सीट पर भी टिकट के तीन दावेदारों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इसमें मुरैना सांसद अनूप मिश्र, महापौर विवेक शेजवलकर और पूर्व मंत्री माया सिंह शामिल हैं।

वहीं भोपाल से शिवराज या कोई और पर पेंच फंसा हुआ है। इसे लेकर रविवार को दिल्ली में शिवराज के नाम पर चर्चा भी हुई। कहा जा रहा है कि यदि शिवराज अपनी पुरानी सीट विदिशा चले जाते हैं जहां से वह पहले भी सांसद रहे हैं तो पार्टी वर्तमान सांसद आलोक संजर, वीडी शर्मा या आलोक शर्मा पर दांव खेल सकती है। विदिशा लोकसभा सीट से वर्तमान विदेशमंत्री सुषमा स्वराज सांसद हैं, लेकिन वह इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगी।

हालांकि इंदौर और भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशियों पर अंतिम फैसला भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें