मध्यप्रदेश के सतना जिले में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सतना जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि मझगव के कैलासपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, बदेरा थाना क्षेत्र में चार लोगों की मौत हुई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घटना में घायल हुए व्यक्तियों का उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि जिस वक्त बिजली गिरी उस दौरान तेज गरज और चमक के साथ इलाके में मूसलधार बारिश हो रही थी।