फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuno National Park: बारिश में होने वाले संक्रमण से बचाने चीतों को लगाया जा रहा मरहम, पिछले साल गई थी 3 की जान

Sun, 30 Jun 2024 01:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केएनपी के निदेशक उत्तम शर्मा ने बताया कि हमने बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ दक्षिण अफ्रीका से मंगाई गई 'एंटी एक्टो पैरासाइट मेडिसिन' चीतों पर लगाना शुरू कर दी है। सभी 13 वयस्क चीतों के शरीर पर इस दवा को लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
कुनो नेशनल पार्क में चीतों को सुरक्षित रखने के प्रयास जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के श्योपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की सुरक्षा के लिए उन पर एक विदेशी मरहम लगाने की एक शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य चीतों में होने वाले सेप्टिसीमिया संक्रमण को रोकना है। पिछले साल इस  संक्रमण से तीन चीतों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


दरअसल, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) लाए गए चीतों को संक्रमण से बचाने के लिए एंटी एक्टो पैरासाइट दवा दी जा रही है। बरसात के मौसम के होने वाले संक्रमण से बचाने के लिए पार्क के सभी 13 वयस्क चीतों पर इसे लगाया जा रहा है।

केएनपी के निदेशक उत्तम शर्मा ने रविवार को फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, "हमने बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ चीतों को स्थिर करके दक्षिण अफ्रीका से मंगाई गई 'एंटी एक्टो पैरासाइट मेडिसिन' (मैगॉट रोधी) लगाना शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हम श्योपुर जिले के बफर जोन सहित 1,235 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले केएनपी के सभी 13 वयस्क चीतों के शरीर पर इस दवा को लगाने जा रहे हैं। इस दवा का प्रभाव तीन से चार महीने तक तक रहता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केएनपी ने पिछले साल सेप्टीसीमिया संक्रमण के कारण तीन चीतों को खो दिया था। ऐसे में मानूसन की गतिविधियों को देखते हुए चीतों की सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें