फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuno National Park: दो चीते छोटे से बड़े बाड़े में शिफ्ट, तेंदुए के लिए आरक्षित किया गया एक कंपार्टमेंट

Sat, 05 Nov 2022 09:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कूनो नेशनल पार्क में 600 हेक्टेयर में अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाए गए हैं। इनमें दो चीतों को छोड़ा गया है। यहां चीते खुद हिरण, सांभर, नील गाय, जंगली सुअर का शिकार करेंगे।
विज्ञापन
चीता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन तीन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था, उसमें से दो को शनिवार को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया। बाकी 6 चीतों को चरणबद्ध तरीके से छोड़ा जाएगा। वन विभाग के अपर प्रमुख सचिव जेएन कंसोटिया ने चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने की पुष्टि की। नामीबिया से मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क लाए गए सभी आठ चीतों का क्वारेंटाइन पीरियड खत्म हो गया है। केंद्र सरकार के एनीमल हसबेंडरी विभाग ने चीतों के फिट होने की रिपोर्ट दे दी। जिसके बाद चीतों को 5 नवंबर को छोटे बाड़े से बड़े बाड़े में छोड़ने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


कूनो नेशनल पार्क में 600 हेक्टेयर में अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाए गए हैं। इन अलग-अलग कंपार्टमेंट में दो चीतों को छोड़ा गया है। इनमें यह चीते खुद शिकार करेंगे। अभी 6 चीतों को छोटे बाड़े में क्वारेंटीन रखा गया है, जहां उन्हें रोजाना भोजन दिया जा रहा है। बाड़े में छोड़े गए चीते हिरण, सांभर, नील गाय, जंगली सुअर का शिकार करेंगे। यहां यह खुद को स्वाभाविक रूप से ढाल लेंगे। इसके पांच-छह महीने बाद उनको जंगल में छोड़ा जाएगा।  

विज्ञापन

 
24 घंटे में चार बार मिलेगी लोकेशन
वन विभाग के अधिकारी बड़े बाड़े में छोड़े गए चीतों की, उनके गले में पहनाए गए कॉलर आईडी से मॉनीटरिंग करेंगे। कॉलर आईडी से चीतों की लोकेशन सेटेलाइट के माध्यम से दिन में चार बार वन विभाग के अधिकारियों को सिस्टम पर ऑटोमैटिक मैसेज के माध्यम से मिलेगी। इसकी मदद से टीम जरूरत पड़ने पर चीतों के पास पहुंच सकेगी।
 
खूंखार तेंदुए के लिए चीते का बाड़ा आरक्षित
तीन महीने से एक तेंदुआ बाड़े के अंदर ही है। उसको निकालने के सभी प्रयास विफल रहे। इससे पहले चार तेंदुओं को वन विभाग की टीम ने बाड़े से बाहर निकाल दिया था। अब इस तेंदुए के लिए बाड़े में ही एक अलग कंपार्टमेंट बना दिया गया। यहां से तेंदुए के लिए जंगल में जाने के लिए रास्ता भी बनाया गया है। 
  
मादा चीता के प्रेग्नेंट होने का जल्द पता चलेगा
नामीबिया से आने के बाद एक मादा चीता आशा के प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसका एक सप्ताह में पता चल जाएगा। मादा चीता शावक को जन्म देने में 90 दिन का समय लेती है। मादा चीता के आखिरी के 5 से 6 दिन में पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट है या नहीं। बता दें नवंबर 15-60 को 90 दिन पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन


कूनो में तेंदुओं का उच्च घनत्व चिंता का विषय
दक्षिण अफ्रीका के एक पशु संरक्षणवादी ने अभ्यारण्य में तेंदुओं के उच्च घनत्व पर चिंता व्यक्त की है, लेकिन कहा कि दोनों मांसाहारियों का सह-अस्तित्व का इतिहास भी है। पशु संरक्षणवादी विन्सेंट वैन डेर मेर्वे के अनुसार, केएनपी में तेंदुओं का उच्च घनत्व नए मेहमानों के लिए चिंता का विषय है। पूर्व में विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय उद्यान में तेंदुओं और चीतों के बीच संभावित संघर्ष के बारे में आशंका व्यक्त की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें