फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास में हत्यारा शिक्षक: दिवाली की शॉपिंग के बहाने पत्नी को कार में ले गया, उसकी हत्या की फिर खुद भी खा लिया जहर

Fri, 05 Nov 2021 04:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास में एक शिक्षक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद जहर खाकर जान दे दी। दिवाली के दिन हुई इस वारदात के कारणों को पुलिस तलाश रही है।  
विज्ञापन
इस कार में मिले थे दो शव। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के देवास में एक शिक्षक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी जहर खा लिया। पुलिस को दिवाली की रात दोनों के शव कार में मिले हैं। पुलिस को कार से खून से सना चाकू और जहर की पुड़िया मिली है। पुलिस इस वारदात के पीछे के कारण तलाश रही है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मक्सी के सरकारी स्कूल में शिक्षक चंद्रशेखर पिता अंबाराम मंडलोई दो महीने पहले ही चिडावद रहने आया था। उसके साथ उसकी पत्नी अलका, 35 वर्ष, और 14 साल का बेटा रहते थे। दिवाली की शॉपिंग के बहाने गुरुवार को चंद्रशेखर अपनी पत्नी को लेकर देवास गया था। रास्ते में न जाने क्या हुआ कि चंद्रशेखर ने पत्नी की चाकू गोदकर हत्या की और फिर खुद भी जहर खाकर जान दे दी।   

देवास के बैंक नोट प्रेस थाना के पुलिस गश्ती दल ने विजयागंज मंडी बाइपास के पास सर्विस रोड पर कार खड़ी देखी। कार का नंबर एमपी 41 सीबी 3514 था। चेकिंग में ड्राइविंग सीट पर अंबाराम और बगल की सीट पर महिला की लास थी। कार से पुलिस ने जहर के पाउच भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें