सार
Khargone: खरगोन में अचानक ओलावृष्टि और तेज हवा से मक्का, गेहूं और चना फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई खेतों में मक्का गिर गया, गेहूं की बालियां टूट गईं हैं।
खरगोन के कसरावद तहसील और आसपास के ग्रामीण अंचलों में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को तेज हवा, आंधी और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी मक्का, गेहूं और चना फसलों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया।
करीब 15–20 मिनट तक चली इस आपदा ने किसानों के चेहरे पर मायूसी ला दी। किसानों के अनुसार, मक्का की फसल पूरी तरह से जमीन पर गिर गई है और इसे दोबारा खड़ा करना मुश्किल है। गेहूं की बालियां टूट गई हैं और चने की फसल भी नुकसान में है।