फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन: बसों की जांच में 8 के चालान, कागजात अधूरे मिलने पर एक बस खड़ी कराई

Mon, 07 Sep 2026 08:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

ओंकारेश्वर में यातायात पुलिस ने नए बस स्टैंड पर बसों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने पर आठ बसों के चालान किए गए और 4 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। अधूरे कागजात मिलने पर एक बस थाने में खड़ी कराई।

विज्ञापन
ओंकारेश्वर में यातायात पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवित्र तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस लगातार वाहनों की जांच कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को नए बस स्टैंड पर बसों की जांच का अभियान चलाया गया।

यातायात निरीक्षक धर्म सिंह जामोद के नेतृत्व में एएसआई रामलाल सेलवाने, प्रधान आरक्षक तुकाराम मीणा और प्रधान आरक्षक प्रकाश चौहान सहित पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर बसों के दस्तावेज, वाहन संबंधी कागजात और चालकों की वर्दी की जांच की।

जांच के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। बिना वर्दी वाहन चलाने वाले चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई और नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया। अभियान के दौरान आठ बसों के चालान कर कुल 4,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

विज्ञापन


पढे़ं:  गड़बड़ी पर पूर्व CS के करीबी को भी नहीं छोड़ा; क्या ईमानदारी की कीमत चुका रहीं IAS नेहा मारव्या?

वहीं, एक बस के आवश्यक कागजात पूरे नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस ने बस संचालकों और चालकों को वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने, निर्धारित वर्दी में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

पुलिस के अनुसार ओंकारेश्वर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में बस स्टैंड समेत प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना जरूरी है। इसी के चलते सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन वाहनों की जांच की जा रही है। यातायात पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें