फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मोनालिसा के निकाह पर बढ़ा विवाद परिजनों ने लगाया फरमान खान पर ब्रेन वॉश का आरोप, जांच की मांग

Sun, 15 Mar 2026 08:41 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर

सार

महेश्वर की सोशल मीडिया पर चर्चित वायरल गर्ल से अभिनेत्री बनी मोनालिसा भोसले के अचानक निकाह का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। बताया जा रहा है कि केरल के तिरुवनंतपुरम में मुस्लिम युवक फरहान खान के साथ उनका निकाह हुआ।
विज्ञापन
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी महेश्वर की सोशल मीडिया पर चर्चित वायरल गर्ल से अभिनेत्री बनी मोनालिसा भोसले के अचानक हुए निकाह का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों केरल के तिरुवनंतपुरम में मुस्लिम युवक फरहान खान के साथ उनका निकाह हुआ। जैसे ही यह खबर महेश्वर पहुंची, परिवार में मातम जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन


चार दिनों से घर में नहीं जला चूल्हा, मां का रो-रोकर बुरा हाल

परिवार के मुताबिक पिछले चार दिनों से मोनालिसा के घर में चूल्हा तक नहीं जला है। उनकी मां लता भोसले का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। वहीं पिता जयसिंह भोसले ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक्टिंग सिखाने के नाम पर फरहान खान ने उनकी बेटी का ब्रेन वॉश किया और फर्जी तरीके से आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर निकाह करवाया गया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे बंजारा समाज में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के लोग लगातार मोनालिसा के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। साथ ही सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा
विज्ञापन


फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पहुंचे महेश्वर

इधर इस पूरे मामले के बीच फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी महेश्वर पहुंचे और मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले पर अपना बयान भी दिया है।
विज्ञापन


जांच पूरी होने तक फिल्म रिलीज नहीं करेंगे

सनोज मिश्रा ने कहा कि जब तक इस पूरे मामले की पूरी तहकीकात और जांच नहीं हो जाती, तब तक वह मोनालिसा पर आधारित अपनी फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” को रिलीज नहीं करेंगे। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लव जिहाद का मामला बताते हुए मध्य प्रदेश सरकार से सच्चाई सामने लाने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें