चुनरी यात्रा में शामिल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को जय जय सियाराम श्रीराम कुटी धार्मिक एवं परमार्थिक न्यास द्वारा 51वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शरद पूर्णिमा स्मरण भावांजलि महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रातः 6:00 बजे वाहन से धार्मिक शोभायात्रा प्रारंभ होकर 11:00 भवानी माता चौक महेश्वर पहुंची, जहां से यात्रा चुनरी यात्रा के रूप में नर्मदा तट तक पहुंची। नर्मदा घाट पर मां नर्मदा का अभिषेक एवं चुनरी अर्पण के बाद सुंदरकांड पाठ के बाद महाआरती व दीपदान अहिल्या घाट पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद महाप्रसादी का आयोजन जय जय सियाराम बाबा कुटी आश्रम पर हुआ। स्मरण भावांजलि महोत्सव में जय जय सियाराम श्रीराम कुटी धार्मिक एवं परमार्थिक न्यास के संस्थापक एवं शिष्य महावीर दासजी महाराज, न्यास के अध्यक्ष चंद्रशेखर कर्णिक, उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष विकास दुबे, सचिव जितेंद्र नेगी एड्वोकेट, सहसचिव दाऊलाल सराफ एवं न्यासीगण बसंत कुमार भाटी, विजय जोशी, सुभाष अग्रवाल, शमशेर यादव इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जयसिया बाबा साहेब का निर्वाण उत्सव मनाया
नर्मदा किनारे श्री राम कुटी में पचास के दशक में साधना रत रहे, वीतरागी सेव की जय-जय सियाराम बाबा की 51वीं निर्माण तिथि पर शरद उत्सव के अवसर पर रविवार को बाबा साहेब के इंदौर के भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। चुनरी यात्रा भजन के साथ अहिल्या घाट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रों के साथ माँ नर्मदा को चुनरी अर्पित की गई। दोपहर में सुंदरवाडे की राम कुटी में माँ नर्मदा अभिषेक,सामूहिक पाठ महाकाली एवं दीपदान अहिल्या घाट पर सम्पन्न हुआ।