फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बैंक से 6 साल पहले मृत व्यक्ति के खाते से निकले हजारों रुपये, इन तीन कर्मचारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल

Sat, 07 Mar 2026 03:34 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन की झिरन्या तहसील स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में मृत व्यक्ति के खाते से 30 हजार रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। भीमसिंह की मौत 2019 में हो चुकी थी, इसके बावजूद 2025 में उनके खाते से राशि निकाली गई।
विज्ञापन
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक झिरन्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन की झिरन्या तहसील स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऐसे व्यक्ति के बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए, जिसकी मौत करीब 6 साल पहले हो चुकी थी। मामला सामने आने के बाद बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रेहटफल के रुफाटा निवासी भीमसिंह पिता नाथू का निधन 27 अगस्त 2019 को हो गया था और उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है। इसके बावजूद 27 अक्टूबर 2025 को उनके बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चित्रकूट के स्कूल में शर्मनाक मामला: छात्राओं से मसाज करवा रहीं थीं प्रधानाध्यापिका, वीडियो हुआ वायरल; देखें

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस विड्रॉल स्लिप के आधार पर राशि निकाली गई, उस पर भीमसिंह के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। जबकि बैंक नियमों के अनुसार व्यक्ति को पासबुक के साथ स्वयं बैंक पहुंचकर अधिकारी की मौजूदगी में हस्ताक्षर या अंगूठा लगाकर ही राशि निकालनी होती है। करीब चार महीने पहले हुई इस घटना में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानें किनकी भूमिका पर है संदेह?
जिस समय खाते से राशि निकाली गई, उस दौरान बैंक में प्रबंधक अब्दुल वहाब शेख, सहायक गणक विक्रम सनोरे और कैशियर विक्रांत सिंह तोमर पदस्थ थे। ऐसे में तीनों कर्मचारियों की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। बैंक प्रबंधक अब्दुल वहाब शेख ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखकर दे दी गई है।

विज्ञापन


बड़ा सवाल: पैसे निकालने बैंक कौन आया था?
उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन यह निकासी हुई, उस दिन वे बैंक में मौजूद नहीं थे। बैंक में केवल दो महीने तक ही सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रहती है, इसलिए यह पता नहीं चल सका कि पैसे निकालने बैंक कौन आया था। वहीं, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन की एमडी संध्या रोकड़े ने कहा कि यदि मृत व्यक्ति के नाम से राशि निकाली गई है तो यह गंभीर अपराध है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें