खरगोन जिले में रामनवमी पर हुए उपद्रव के दौरान तलवार लहराकर हिंसा फैलाने की कोशिश करने वाले आरोपी इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंगों के बाद से करीब 30 दिन से फरार था। पुलिस ने उसे 11 मई को गिरफ्तार कर लिया है।
खरगोन उपद्रव वाले दिन तलवार लहराते हुए लोगों पर हमला करने की कोशिश रहा था साथ ही उसने दंगों को भड़काने की कोशिश की थी। वहीं हिंसा रोकने की कोशिश कर रहे एसपी सिद्धार्थ चौधरी के सामने भी इरफान ने तलवार लहराते हुए आतंक फैलाने की कोशिश की थी।
बता दें 9 मई को पुलिस ने खरगोन हिंसा के मास्टर माइंड अफजल डिजायर समेत 3 इनामी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। आईपीएस मियांमन मोहल्ला क्षेत्र निवासी अफजल अली उर्फ अफजल डिजायर को इंदौर, इकबाल बाली को जावरा और कैफ को कसरावद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अभी तक 72 मामलों में 182 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चला कर उन्हें घायल करने वाला मोहसिन उर्फ वसीम को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।