फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: एक लाख की रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार, करैरा जनपद कार्यालय के सामने ही ले रहा था रुपये

Wed, 11 May 2022 03:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

ग्राम पंचायत सिलरा का रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह सोलंकी बिल पेमेंट कराने के ऐवज में सात प्रतिशत कमीशन के हिसाब से दो लाख रुपये मांग रहा था। लोकायुक्त ग्वालियर ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
शिवपुरी जिले का एक रोजगार सहायक एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले का एक रोजगार सहायक एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ है। वह करैरा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने ही घूस ले रहा था। उसने ये रकम कमीशन के रूप में मांगी थी। लोकायुक्त ग्वालियर ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर लोकायुक्त को शिकायत मिली थी जनपद पंचायत नरवर के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत सिलरा का रोजगार सहायक नरेन्द्र सिंह सोलंकी बिल पेमेंट कराने के ऐवज में सात प्रतिशत कमीशन मांग रहा था। शिकायत कर्ता ग्राम सिलरा सरपंच के भाई वसीम खान ने बताया कि लगातार कमीशन की डिमांड से परेशान होकर मैंने लोकायुक्त ग्वालियर से संपर्क किया था। उनके बताए तरीके से रिकॉर्डिंग की, फिर टीम ने ट्रैप किया। शिकायत कर्ता ने बताया कि पंचायत के कामों में कमीशन के रूप में 2 लाख 17 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। दो लाख में सौदा तय हुआ। पहली किस्त के एक लाख देने के दौरान रोजगार सहायक गिरफ्तार किया गया है।

ग्वालियर लोकायुक्त टीम की ओर से बताया गया कि शिकायत की पुष्टि के बाद रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई थी। शिकायतकर्ता को एक लाख रुपये पहली किस्त के रूप में देने के लिए तैयार किया गया था। करैरा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने दोपहर 1:00 बजे जैसे ही रोजगार सहायक ने रुपये लिए, लोकायुक्त टीम ने दबोच लिया। मौके पर ही उसके हाथ धुलवाए गए, जो कैमिकल युक्त नोट लेने के कारण लाल हो गए। टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें