फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन उपद्रव: मास्टर माइंड अफजल डिजायर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ने फोन के जरिए की थी सारी प्लानिंग

Mon, 09 May 2022 09:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुए उपद्रव के मुख्य आरोपी समेत 3 इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
खरगोन उपद्रव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन जिले में रामनवमी पर हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अफजल डिजायर समेत 3 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आईपीएस अधिकारी अंकित जायसवाल से मिली जानकारी के अनुसार मियांमन मोहल्ला क्षेत्र निवासी अफजल अली उर्फ अफजल डिजायर को इंदौर, इकबाल बाली को जावरा और कैफ को कसरावद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को  न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


फोन पर दिए थे दंगा फैलाने के निर्देश
आईपीएस अंकित जायसवाल ने बताया कि दंगों का मास्टर माइंड 37 वर्षीय अफजल डिजायर है, उसने ही 10 अप्रैल को हिंसा फैलाने के लिए खरगोन जिला मुख्यालय के 4 अलग-अलग इलाकों में पत्थरबाजों को उपद्रव करने के लिए भेजा था। वह लगातार उपद्रवियों को फोन पर डॉयरेक्शन दे रहा था। दंगा प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने के रास्ते भी अफजल ने ही उपद्रवियों को फोन पर बताए थे। अफजल ने अपने क्षेत्र में भी दंगा कराया था, जिसके लिए उसने कुछ उपद्रवियों को भेजा था। खरगोन हिंसा में अफजल की मुख्य भूमिका पाई गई है। अफजल पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। वह केरोसिन बेचने का काम करता था, जिसके चलते उस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

आईपीएस अधिकारी के अनुसार दंगों के एक अन्य आरोपी इकबाल बाली की आनंद नगर क्षेत्र में उपद्रव भड़काने में बड़ी भूमिका पाई गई थी। इस क्षेत्र में भी जमकर पत्थर और पेट्रोल पंप का उपयोग हुआ था। इकबाल बाली के खिलाफ पूर्व में भी दंगों में शामिल होने समेत चार प्रकरण दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि एक अन्य इनामी आरोपी कैफ को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध दंगों में शामिल होने समेत 2 प्रकरण दर्ज हैं। इसके साथ ही अभी तक 72 मामलों में 182 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चला कर उन्हें घायल करने वाला मोहसिन उर्फ वसीम भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बिच्छू गैंग चलाने वाला एक अन्य आरोपी समीउल्लाह और इरफान की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें