फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone Crime: बहू ने प्रेमी और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर ससुर को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में

Wed, 02 Aug 2023 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

Khargone Crime: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां बहू ने अपने प्रेमी और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर ससुर को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध प्रेम प्रसंग के चलते रिश्ते खून से सन गए। यहां बहू ने प्रेमी और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर ससुर को मौत की नींद सुला दिया। दरअसल, ससुर को बहू का उसके प्रेमी से मिलना पसंद नहीं था। इसलिए वह उसे बार-बार टोकता था। इसी बात से गुस्सा हुई बहू ने अपने नाबालिग बेटे और प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई, फिर ससुर का वायर से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में लिया। बहू और कथित प्रेमी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। वहीं, नाबालिग को बाल सुधार गृह खंडवा भेजा गया है। खरगोन के बलकवाड़ा टीआई रामेश्वर ठाकुर ने बताया, मामला हीरापुर गांव के नजदीक दखनीपुर नरगावेपुरा का है। यहां निवासरत सुरलीबाई (35) के पति की मौत पांच साल पहले हो चुकी थी। गांव के युवक रतन पिता भग्गु नरगावे (25) और उसके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात सुरलीबाई के ससुर नर सिंह नरगावे (65) को नागवार गुजरी। सुरीलबाई और रतन को ग्रामीणों ने भी समझाइश दी थी।

पुलिस के अनुसार, रतन ने सुरलीबाई के नाबालिग बेटे को भी समय-समय पर रुपये देकर अपने पक्ष में किया और दादा रतन सिंह के खिलाफ ही भड़काया। 28 जुलाई को मौका पाकर सुरली बाई, रतन और नाबालिग बेटे ने मिलकर दादा नर सिंह का वायर से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूला। बलकवाड़ा टीआई रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। जहां से महिला और उसके कथित प्रेमी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, एक महिला के नाबालिग बेटे को बाल सुधार केंद्र भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें