फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आने वाली है मोदी की आंधी, इसलिए अपना आशियाना बचाने में लगे कांग्रेसी- सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल

Wed, 14 Feb 2024 01:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

MP News: मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कुल पांच सीटों पर राजनीतिक दलों की रस्साकशी जारी है। इसी बीच बीजेपी ने बाजी मारते हुए चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, तो वहीं कांग्रेस की ओर से अभी भी नामों की अधिकृत घोषणा होना बाकी है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम राज्यसभा सीट के लिए लगभग तय माना जा रहा है। वहीं इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के मन में घबराहट है कि अब मोदी जी की आंधी आने वाली है और इस आंधी में कांग्रेस का कोई भी नेता टिकने वाला नहीं है। इसलिए कांग्रेस के नेता अपना आशियाना बचाने के लिए राज्यसभा जाना चाहते हैं और इस तरह से वे अपने-अपने रास्ते तलाश रहे हैं।

विज्ञापन





खंडवा में हुए जिला पंचायत के उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद इसका जश्न मानाने यहां पहुंचे खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सांसद पाटिल ने कहा कि कांग्रेस को जमीन पर आकर विकास के काम करना चाहिए। जैसे भारतीय जनता पार्टी कर रही है। गरीबों के कल्याण में कभी कांग्रेस की रुचि ही नहीं रही है। तो वहीं उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हवाई जहाज वाले नेता है। 

सबके लिए खुले हैं भाजपा के द्वार
इस दौरान कांग्रेस के जो नेता बीजेपी में आ रहे हैं, उनके लिए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वार सभी के लिए खुले हैं। जो आना चाहे, विकास के लिए हम सबको साथ लेकर चलने को तैयार है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को मिले आईटी के नोटिस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के और भी नेता है जो व्यापार उद्योग कर रहे हैं। उनके वहां क्यों नोटिस नहीं गया, जिन्होंने गलत किया है। चाहे वह कोई भी पार्टी का हो उसे उस लूट के माल को जनता के खजाने में जमा करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


चलने वाली है मोदी जी की आंधी
वहीं राज्यसभा जाने वाले कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए सांसद पाटिल ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं में कहीं ना कहीं घबराहट है कि अब मोदी जी की आंधी चलने वाली है और इसमें कोई टिकने वाला नहीं है। इसलिए वह अब अपना-अपना आशियाना इधर-उधर तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई राज्यसभा जाना चाहता है, तो कोई विधान परिषद से जाना चाहता है, जबकि कांग्रेस को जमीन पर आकर काम करना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें