फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खंडवा में अनोखा विवाह; राम और सीता जी तरह सजे दूल्हा-दुल्हन, लोगों ने तिलक लगाकर की पुष्प वर्षा

Tue, 23 Jan 2024 02:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

विवाह में आसपास के गांव के भी सभी ग्रामीण इकट्ठा हुए और दूल्हा दुल्हन को प्रभु श्रीराम और माता सीता की तरह ही तिलक लगाकर उन पर पुष्प वर्षा करते इस विवाह को सम्पन्न कराया गया।
विज्ञापन
रथ पर सवार दूल्हा-दुल्हन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में हुई प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में सोमवार को अनोखा भव्य और दिव्यता का माहौल रहा। हर कोई इस अनोखे पल को यादगार बनाने की कोशिश में लगा रहा। इसी के चलते मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भी इस दिन हुए एक विवाह समारोह को प्रभु श्री राम और सीता जी के विवाह समारोह की तरह ही आयोजित करते हुए संपन्न कराया गया। यही नहीं इस विवाह में आसपास के गांव के भी सभी ग्रामीण इकट्ठा हुए और दूल्हा दुल्हन को प्रभु श्रीराम और माता सीता की तरह ही तिलक लगाकर उन पर पुष्प वर्षा करते इस विवाह को सम्पन्न कराया गया।

विज्ञापन


खंडवा के जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बस से गांव भेरू खेड़ा में सोमवार को एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ। यहां दूल्हा बने राजेश और दुल्हन बनी प्रियांशी के विवाह समारोह को प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते राम और सीता के विवाह की तरह कराया गया, जिसमें आसपास के सभी गांव के ग्रामीण इकट्ठा हुए और उन्होंने भी राम और सीता के विवाह का आनंद लेते हुए पुष्प वर्षा करते हुए प्रभु श्री राम के प्रति अपनी भक्ति को व्यक्त किया।

वहीं, इस अनोखे विवाह कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीण जीतू पटेल ने बताया कि अयोध्या में जो भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, जिसमें भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उसी के उपलक्ष्य में हमारे गांव में भी एक हमारी बहन की शादी थी, जिसे हमने राम और सीता की शादी का स्वरूप दिया। हमारे गांव में जो दूल्हे राजा राजेश जी बारात लेकर आए थे, उन्हें हमने राम बनाया और जो हमारी बहन प्रियांशी थी वह सीता बनी और इनकी शादी संपन्न करने का उत्साह पूरे गांव ने इनके साथ मनाया। इसमें पूरे भेरू खेड़ा और बावडिया गांव का सहयोग रहा। घर-घर तिलक लगाकर राम और सीता जी का स्वागत किया और पूरे गांव में पुष्प वर्षा कर बड़े ही भव्य और दिव्यता के साथ इस शादी को संपन्न किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें