फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Results: लगातार आठवीं बार मिली जीत के बाद किन्नरों संग नाचे मंत्री विजय शाह

Mon, 04 Dec 2023 10:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

 अपनी जीत से उत्साहित वन मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह किन्नरों संग नाचे हैं। किन्नर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। शाह ने पहले ढोलक बजाई फिर नाचे। बता दें कि लगातार आठवीं बार शाह जीते हैं। 
विज्ञापन
वन मंत्री विजय शाह ने किन्नरों के लिए ढोलक बजाई और साथ में नाचे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की हरसूद विधानसभा सीट से प्रदेश के वन मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने लगातार आठवीं बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। कुंवर विजय शाह यहाँ से 60 हजार से भी अधिक मतों से जीत कर एक बार फिर से विधानसभा पहुंचे हैं। इसके बाद उनको इस जीत की बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा। इस दौरान जब खंडवा स्थित उनके आवास पर किन्नर समाज के लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे, तो वे खुद भी उनके साथ खुशियां मनाने में शामिल हो गए और खुद ही ढोलक बजाने लगे जिस पर किन्नर नाचने गाने लगे। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह सोमवार को अपने खंडवा स्थित बंगले पर ही रुके। इस दौरान उनसे मिलने वाले समर्थकों का दिन भर बधाई देने हुजूम लगा रहा। साथ ही उनसे मिलने और बधाई देने किन्नर भी पहुंचे थे। किन्नरों ने जब मंत्री के लिए बधाई स्वरूप अपने अंदाज में नाचना गाना शुरू किया तो विजय शाह भी खुद को रोक नहीं सके और वे भी उनके साथ मजाक मस्ती और नाचने गाने लगे। यही नहीं मंत्री ने उनसे ढोलक लेकर खुद ही बजाने बैठ गए और किन्नर उनके ढोलक की थाप पर डांस करने लगे। इसके बाद मंत्री ने अपनी जीत को लेकर मिडिया से भी चर्चा की। 

'धार्मिक संस्थाओं का मान सम्मान है मोदी'
चुनाव में मिली अपनी इस बड़ी जीत के बाद मंत्री विजय शाह से मिलने आये किन्नरों संग डांस करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विजय शाह ने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व हिंदुस्तान ही नहीं दुनिया को चाहिए। आज नरेंद्र मोदी नाम ही काफी है। हमारे आत्मसम्मान, स्वाभिमान का पर्याय बन चुके हैं नरेंद्र मोदी, और जितनी भी हमारी धार्मिक संस्थाएं हैं उनका मान सम्मान बन चुके हैं नरेंद्र मोदी। हमारे मुख्यमंत्री के रूप में हमने बहुत सारी योजनाएं ऐसी बनाई, जिसमें लाडली बहना प्रमुख थी। 
विज्ञापन


कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से यह की अपील  
राहुल गांधी पर भी बोलते हुए विजय शाह ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि जो दूसरों को पनौती कहते थे, सबसे बड़े पनौती तो राहुल गांधी खुद हैं। जहां जाते हैं निपटा के आते हैं। मैं कल भी कहा था कि मेरा कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से निवेदन है कि, अगर कांग्रेस पार्टी को चलाना है तो भाई बहन और परिवार से ऊपर उठकर चलाना पड़ेगा। नरेंद्र मोदी के माफिक सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पैदा करना पड़ेगा। एक परिवार की पार्टी लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। थोड़े दिन में इनको भी जहां से आए हैं वापस भागना पड़ेगा। 

'प्रदेश में कांग्रेस की बैंड बजा रहे हैं'
किन्नरों के साथ डांस करने और ढोलक बजाने को लेकर विजय शाह ने कहा कि हमने जानबूझकर उनके साथ नाच गाने में हिस्सा लिया, ताकि उनके मन में यह एहसास ना हो कि वह हमसे छोटे हैं। दूसरों को मान सम्मान देना अपना मान सम्मान बढ़ाना है। जिस दिन यह बात उनके समझ में आ जाएगी और मुझे कोई शौक नहीं है ढोलक बजाने का। लेकिन वह मेरी खुशी में शामिल होने आए हैं, मुझे बधाई देने आए हैं, तो मेरा भी फर्ज बनता है कि मैं उनके साथ  बैठूं और उनको बराबर का दर्जा दूं, और अभी तो हमने यहां से उनके साथ ढोलक बजाई है, और पूरे प्रदेश में तो कांग्रेस की बैंड बजा ही रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें