फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन, नालसा की नशा पीड़ित योजना को भी बताया

Thu, 27 Jun 2024 09:33 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

आयोजन के दौरान महिला थाना प्रभारी हरिकिशन सोनी ने बताया कि विभिन्न प्रकार का नशा समाज के लिए घातक है। इसलिए पुलिस द्वारा भी आम नागरिकों को जागरुक किया जा रहा है। कई प्रकार के अपराधों का कारण नशा ही होता है।
विज्ञापन
नालसा की नशा पीढ़ी योजना के बारे में बताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में गुरुवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर किए गए इस आयोजन में बच्चों सहित आमजन को मोबाइल एडिक्शन के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। वहीं, इससे बचने के उपाय भी बताए गए। इसके साथ ही नशा और नशे के अवैध कारोबार के बारे में बताते हुए नालसा के द्वारा चलाए जा रहे नशा पीड़ित योजना के बारे में भी इस दौरान आमजन को जागरुक किया गया।

विज्ञापन


खंडवा नगर के अंबेडकर वार्ड में गुरुवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया था। बता दें कि इस शिविर का आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार किया गया था, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ममता जैन के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के सचिव यशवंत मालवीय के निर्देशन में किया गया था। इसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलेंटियर गणेश कानडे द्वारा विश्वास एवं उदय सामाजिक विकास संस्था के सहयोग व समन्वय से अंतर राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर करवाया गया था।

वहीं, इस अवसर पर शिविर में उपस्थित महिला और बच्चों को पैरालीगल वॉलेंटियर गणेश कानडे द्वारा नशा और मोबाइल एडिक्शन से बचने हेतु जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नशे के अवैध कारोबार को रोकने हेतु भी जागरुक किया, जाकर नशे के दुष्परिणाम तथा नशा और नशे के अवैध कारोबार के कारण व्यक्ति व उसके परिवार, समाज, देश पर उसके पड़ने वाले दुष्परिणामों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही नालसा की नशा पीड़ित योजना के संबंध में भी बताया गया। वहीं, इस दौरान साइबर अपराध के संबंध में बताते हुए मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक के दुरुपयोग आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस आयोजन के दौरान महिला थाना प्रभारी हरिकिशन सोनी ने बताया कि विभिन्न प्रकार का नशा समाज के लिए घातक है। इसलिए पुलिस द्वारा भी आम नागरिकों को जागरुक किया जा रहा है। कई प्रकार के अपराधों का कारण नशा ही होता है। इसलिए जहां कहीं भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के बारे में पता चले, उस संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित कर सकते हैं। शिविर में हेड कांस्टेबल दीपक सोनटक्के, विश्वास एवं उदय संस्था की कार्यकर्ता अनिता मोरे, मनीषा मोहे सहित किरण सावले, ममता भलावी, संगीता ओसवाल, अनिता गिन्नारे, मंजू प्रजापति, आशा सांवले, रानू सांवले, सागर सावले, लक्ष्मी कुशवाह, प्रभा भावसार सहित बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चे उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें