फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: लोक अदालत पर दिखा मतदान और भीषण गर्मी का असर, नहीं पहुंचे पक्षकार

Sat, 11 May 2024 08:51 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

न्यायालय परिसर में प्री लिटिगेशन सहित नियमित प्रकरणों की सुनवाई के लिए कुल छह खंडपीठ बनाई गई थी। जिस पर रखे गए हजारों प्रकरणों में महज सैकड़ों की संख्या में ही प्रकरणों के राजीनामे हो सके।
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में किया गया लोक अदालत का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार को साल की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में किया गया था। जहां इस आयोजन पर लोकसभा चुनाव और भीषण गर्मी का असर साफ नजर आया। न्यायालय परिसर में प्री लिटिगेशन सहित नियमित प्रकरणों की सुनवाई के लिए कुल छह खंडपीठ बनाई गई थी, जिस पर रखे गए हजारों प्रकरणों में महज सैकड़ों की संख्या में ही प्रकरणों के राजीनामे हो सके।

विज्ञापन


हालांकि, आयोजन के चलते सुबह के समय तो कुछ चहल पहल जरूर देखी गई थी। लेकिन दोपहर के बाद न्यायालय परिसर में सन्नाटा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि इसकी वजह भीषण गर्मी के साथ ही लोकसभा चुनाव से पक्षकारों के नहीं आ पाना है, जिसके चलते लोक अदालत की तैयारियां फीकी पड़ते देखी गईं।

वहीं, शनिवार को लगी लोक अदालत आर्थिक मामलों में वादी-प्रतिवादियों के लिए राहत भरी रही। यहां एक दुर्घटना के मामले में जहां बुजुर्ग माता-पिता को 12 लाख रुपये का क्लेम मिलने से आर्थिक सहायता मिली तो वहीं एक किसान को 13 लाख 50 हजार रुपये के बकाया कृषि ऋण में न्यायालय ने बैंक और कृषक के बीच तीन लाख 50 हजार रुपये में समझौता कराया है, जिससे किसान को करीब 10 लाख रुपये की राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें