फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: नए साल के पहले शराबी ने रास्ते से जा रहे युवक के सर पर मारी शराब की बोतल, फिर चाकू से किया हमला

Mon, 01 Jan 2024 10:19 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा

सार

खंडवा में एक शराबी ने रविवार को हंगामा मचा दिया। एक राहगीर को शराब की बोतल मारी दी फिर सीने में चाकू घोंप दिया। घायल युवक की हालत गंभीर है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नए साल के शुरू होने से ठीक पहले रविवार देर शाम एक शराबी ने रास्ते से जा रहे एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल युवक के अनुसार पहले उसके साथ शराबी ने गाली गलौज की। इसके बाद उसके सर पर बियर की बोतल दे मारी। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर चाकू से वार भी कर दिया। घायल युवक का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज जारी है, और पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंडवा नगर में वार्ड क्र. 11 के अंतर्गत आने वाले पंधाना रोड़ पर सब्जी मंडी के पास रविवार देर शाम एक शराबी ने रास्ते से जा रहे युवक के साथ पहले तो जमकर गाली गलौज की। फिर पास ही की शराब दुकान से शराब की बोतल लाकर उसका सिर भी फोड़ दिया। इतना करने के बाद भी शराबी यहीं नहीं रुका। उसने सर पर बोतल लगने से घायल हुए इस युवक पर चाकू से हमला कर दिया और उसके सीने में चाकू घोंप कर उसको घायल कर दिया और फरार भी हो गया। इसके बाद युवक को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

घायल युवक ने बताया कि यह सब्जी मंडी के सामने और पेट्रोल पंप के पास की घटना है। मैं इधर से जा रहा था, और वह व्यक्ति उधर से आ रहा था। वह दारू पिया हुआ था। उसने पहले मुझे गालियां दीं, और फिर मेरे सर पर बाजू की कलाली से बियर की बोतल लाकर मार दिया। उसके बाद उसने मेरे को चाकू मार दिया, यहां सीने पर। और वह बोलने लगा कि तेरे को मार ही डालूंगा आज। घायल युवक ने बताया कि हमला करने वाला शराबी घासपुरा माल गोदाम पर ड्राइवर है और मैं उसे जानता भी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें