फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चार जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 25 जनवरी को मतदान और 27 को आएंगे परिणाम

Fri, 29 Dec 2023 09:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 30 दिसंबर 2023 को शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 8 जनवरी को होगी। 
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला जबलपुर, अशोक नगर, सीहोर एवं खंडवा के रिक्त जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कुल चार जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होना है।
विज्ञापन


सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 30 दिसंबर 2023 को शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 8 जनवरी को होगी। अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2024 है। मतदान 22 जनवरी को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतगणना 25 जनवरी को विकासखंड मुख्यालय पर और परिणाम की घोषणा 27 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होगी। 

सिंह ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जबलपुर में वार्ड 7, अशोक नगर में वार्ड 5, सीहोर में वार्ड 8 और खंडवा में वार्ड 2 के जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होना है। साथ ही 30 दिसंबर 2023 को जिला पंचायत अशोक नगर, खंडवा, जबलपुर एवं सीहोर के रिक्त अध्यक्ष के पद के निर्वाचन का 30 दिसंबर 2023 को निर्धारित कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें