फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: गांव में दराती लेकर घूम रहे नशेड़ी युवक ने पुलिस से की हाथापाई, हमलाकर वर्दी के बटन तोड़े, हुआ गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2024 07:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

गांव में दराती लेकर घूम रहे नशेड़ी युवक ने पुलिस जवान से हाथापाई कर ली। साथ ही पुलिस पर हमला कर वर्दी के बटन तोड़ दिए। उसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस से हाथापाई करता शराब युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक शराबी युवक के हौसले इतने बुलंद हो गए कि पहले तो वह धारदार हथियार लेकर गांव में घूमते हुए नशे के लिए पैसे मांग रहा था, और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। तो वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस जवान के साथ भी इस नशेड़ी युवक ने झूमा झटकी कर वर्दी के बटन तक तोड़ दिए और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार लेकर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। हालांकि, बाद में किसी तरह पुलिस आरक्षक के द्वारा इस नशेड़ी को कब्जे में कर डायल 100 के वाहन में बैठाकर इसे थाने लाया गया, जहां शासकीय कार्य में बांधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर बुधवार को उसे पुलिस रिमांड लेने के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


खंडवा के जावर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवना में मंगलवार दोपहर एक नशेड़ी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। यही नहीं, यह नशेड़ी युवक हाथ में धारदार हथियार एक दराती लिए गांव में घूम रहा था, और लोगों से नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रहे ग्राम के सरपंच पवन पाटीदार से भी नशेड़ी युवक ने 1000 रुपये की मांग की और नहीं देने पर उनके साथ झुमा झटकी और मारपीट करने लगा, जिसकी शिकायत सरपंच ने पुलिस को की, तो वहीं सूचना मिलने पर डायल 100 वाहन के साथ पहुंचे आरक्षक सुरेश चौहान के साथ भी नशेड़ी युवक ने झूमा झटकी कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।

वहीं, इस दौरान आरक्षक सुरेश चौहान की वर्दी के बटन भी टूट गए, और वह घायल होते-होते बाल बाल बचे। हालांकि, किसी तरह पुलिस जवान ने इस युवक को काबू में कर डायल 100 वाहन में बैठाकर थाने ले आया, जिसके बाद इस पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार को खंडवा न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस इसका रिमांड लेकर इससे और भी पूछताछ करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में जावर थाना प्रभारी जीपी यादव ने बताया कि एक युवक रुकडू गांव के सरपंच को मारने दौड़ा था और गाली-गलौज कर लड़ाई झगड़ा कर रहा था। तब डायल हंड्रेड को मिली सूचना पर आरक्षक सुरेश चौहान वहां गए थे और गांव में दराती लेकर घूमने वाले आरोपी को तलाश कर उसे पुलिस वाहन में बैठने के लिए कहा गया था, जिस पर उस व्यक्ति ने आरक्षक को भी दराती लेकर जान से मारने की धमकी दी और झुमा झटका की थी। बाद में आरक्षक सुरेश चौहान के द्वारा उस रूकडु नाम के व्यक्ति को पुलिस वाहन से थाने लाया गया था, और आरक्षक की ही रिपोर्ट पर शासकीय कार्य में बाधा सहित गाली गालौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। और आज आरोपी रूकडु को न्यायालय में पुलिस रिमांड लेने के लिए पेश किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें