फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: मासूम बालिका पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, परिजनों ने बचाई जान, घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 27 Jul 2024 03:44 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मोदीनगर में एक मासूम बालिका पर आवारा कुत्तों ने हमला किया। हालांकि, समय पर बालिका के परिजन मौके पर पहुंच गए और बालिका को कुत्ते से बचा लिया। फिलहाल, उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मासूम बालिका पर आवारा कुत्ते ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के मोदीनगर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बालिका पर वध कॉलोनी में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि, गनीमत रही कि बच्ची के परिजन उसकी आवाज सुनकर बाहर आ गए और बच्ची को बचा लिया गया।

विज्ञापन


खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित मंडी थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक मंजर सामने आया, जिसमें घर के बाहर खेल रही करीब 10 साल बालिका पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ते के हमले से बचने के लिए बालिका संघर्ष करती हुई नजर आई। साथ ही बालिका जोर-जोर से चिल्लाते हुए रो रही थी तो वहीं आवारा कुत्ते के साथ संघर्ष करने के दौरान बालिका गिर पड़ी थी और कुत्ता उसे लगातार नोच रहा था।

हालांकि, गनीमत रही कि बालिका की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ते हुए घर से बाहर निकली और तुरंत ही कुत्ते को मार कर भगाया गया, जिसके बाद बालिका उठकर खड़ी हुई। हालांकि, बालिका कुत्ते के हमले में घायल हो चुकी थी, जिसे तुरंत नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक बालिका की हालत फिलहाल स्थित है और कुत्ते के हमले से उसे कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


इस तरह की घटना के बाद अब स्थानीय नगर पालिका पर भी सवाल उठ रहे हैं और लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़कर नगर से बाहर करने की मांग की है। वहीं, यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें