फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: भाजपा में जा रहे नेताओं पर पूर्व मंत्री यादव की दो टूक, कहा- अपने निजी स्वार्थ के लिए जा रहे ये लोग

Wed, 03 Apr 2024 10:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा

सार

कसरावद विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने यहां के उमिया भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस छोड़ रहे नेताओं पर टीका-टिप्पणी की। 
विज्ञापन
खंडवा में सचिन यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री और कसरावद से कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने लगातार कांग्रेस छोड़ रहे पार्टी के कई नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं, चाहे वे छिंदवाड़ा के हों यह मध्यप्रदेश के। जिन लोगों के निजी स्वार्थ हैं, वह लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। जो निष्ठावान कांग्रेसी हैं या जो समर्पित कांग्रेसी हैं वह आज भी कांग्रेस के साथ हैं। 
विज्ञापन


खंडवा नगर में बुधवार को अपने अल्प प्रवास पर पहुंचे कसरावद विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने यहां के उमिया भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं एक दिवंगत कांग्रेसी नेता को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं संग जमीन पर बैठकर भोजन भी ग्रहण किया, तो वहीं इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कई सवालों के जवाब भी दिए। यादव ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर बाहर जाने वाले नेताओं की वजह से पार्टी में जो पद रिक्त हुए हैं, उन्हें भरने के लिए हमारे नौजवान साथी तैयार हैं। इसी बीच जब उनसे पूछा गया कि खंडवा सहित कई लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं, जिस पर विधायक यादव ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। सभी की रायशुमारी के बाद जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं सचिन यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। लोग भाजपा के झूठे वादों से परेशान हैं, और जानते भी हैं कि किस तरह भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। 

उद्योगपतियों का हुआ करोड़ों का कर्ज माफ
विधायक यादव ने इस दौरान भाजपा के किसानों के कर्ज माफी के दावों पर भी बात करते हुए कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों का करोड़ों रुपए का कर्ज माफ हुआ है, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। इसीलिए यही सब मुद्दे लेकर हम जनता के बीच इस चुनाव में जाएंगे। यही नहीं सचिन यादव ने उम्मीद जताई कि जनता हम पर पूरा विश्वास करेगी, क्योंकि आदरणीय हमारे नेता राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी और मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा कर लोगो की परेशानी को समझा और उससे उठाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें